BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 1:18 pm
KHABAR : जिले के 5 गांव और 25 स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित, तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत स्कूलों और गांव को तंबाकू मुक्त किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के  निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीण विकासखंड के 5 गांव और अब तक जिले में कुल 25 स्कूल तम्बाकू मुक्त किए गए है। जिले के कनेरी, पलसोडी, मोरवानी, सागौद, हरथली गांव को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ शिरीन खान ने मूल्यांकन स्कोर कार्ड के आधार पर गांवों को तम्बाकू मुक्त बनाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ दिनाकरण  परनजोदी ओरल कैंसर एंड पैथोलॉजी स्पेशलिस्ट ने सभी ग्राम वासियों का ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की एवं तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र जिला चिकित्सालय रतलाम के बारे में जानकारी दी, ताकि तम्बाकू के आदि लोगों को तंबाकू छोड़ने में सहायता मिल सके। ग्राम कनेरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पाद के हानिकारक प्रभाव की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य शिक्षा दी गई, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सुपरवाइजर सुरेश पाठक और अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE