BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 4:17 pm
KHABAR : राष्ट्रीय बाल दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम, कलेक्टर गर्ग ने कहा- विकसित भारत को बनाने में बच्चों की है अहम भूमिका, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने स्काउट गाइड के बच्चों से आत्मीय चर्चा की तथा विद्यालय एवं स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में स्काउट गाइड से अंशुल बैरागी, जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज, लोकेंद्र डाबी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं स्काउट गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर गर्ग ने राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त अभियान अंतर्गत तंबाकू मुक्त हो चुके विद्यालय परिसरों के सभी प्राचार्यों को सम्मानित किया। जिले के 180 विद्यालय अब तंबाकू मुक्त परिसर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इसी कड़ी में अभियान में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों, जिनमें मजदूर कल्याण समिति के करण सिंह परिहार, समाजसेवी जेश जोशी सहित अन्य सहयोगी को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित वरिष्ठजनों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आज के बच्चे ही आगे चलकर देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आकर हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। कलेक्टर ने बताया कि मंदसौर जिले ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीबी उन्मूलन, 12वीं कक्षा के परिणाम सुधार तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

बच्चों को प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। समाज के विकास से जुड़ी बातों पर ध्यान दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE