नीमच। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नीमच (सीबीएसई) में शनिवार, 15 नवम्बर को मातृशक्ति संगम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, फैंसी ड्रेस तथा विभिन्न रोचक गतिविधियाँ रखी गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मातृशक्तियों से अनुरोध किया है कि वे अवश्य सम्मिलित हों एवं अन्य मातृशक्तियों को भी कार्यक्रम में आने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड लाल रंग की साड़ी निर्धारित किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि मातृशक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा और उत्साह को बढ़ाएगी।