BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 6:34 pm
KHABAR : नीमच में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का हुआ समापन, बाइक रैली, विधिक प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 से 14 नवंबर 2025 तक संचालित विशेष न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस 14 नवंबर 2025 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्‍यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा विधिक सेवा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली पुलिस विभाग एवं केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों, पैरा-लीगल वॉलिंटियर्स तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की सहभागिता से सम्पन्न हुई। रैली का उद्देश्य जन-सामान्य में विधिक सेवाओं एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः नवीन जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुई।
रैली के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से विधिक सेवा प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभागों ने विभिन्न कानूनी विषयों पर आम जनों को पम्पलेट, ब्रोशर एवं बैनर्स के माध्यम से जानकारी दी।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में न्यायोत्सव सप्ताह तहत आयोजित चित्रकला, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।

समापन समारोह में बाल आश्रय गृह किलकारी, जन शौर्य संस्था तथा संजीवनी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशा-विरोधी, मोबाईल की लत, तथा कानूनी जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। साथ ही रेडक्रॉस, मूक बधिर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

समापन समारोह में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय डॉ. कुलदीप जैन, विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र, तथा डिप्टी कलेक्टर पराग जैन सहित सभी सभी न्यायाधीशगण एवं अधिकारी-कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तथा आमजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत मेंजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव शोभना मीणा ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार एवं पैरा-लीगल वॉलंटियर देवयानी शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE