नीमच। 14 नवंबर चिल्ड्रन डे के अवसर पर एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण से हुई। इसके बाद स्वल्पाहार कराया गया और विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक फिल्म ‘छावां’ का प्रदर्शन किया गया।
फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की। पूरे कार्यक्रम को लेकर छात्रों में उत्साह और जिज्ञासा देखी गई। महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।