BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 7:33 pm
NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने किया बिरसा मुंडा जयंती पर इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भव्य आगाज़ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मौली बांधकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, रघु शर्मा एवं हर्षवर्धन सिंह रूद भी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, जनजातीय समाज के उत्थान हेतु जागरूकता अभियानों तथा उनके अल्प जीवन में किए गए महान कार्यों को आकर्षक फोटो-पैनल, दस्तावेज़, मॉडल्स तथा जानकारीपूर्ण डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि “धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, सेवा और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है। उनका आदर्श समाज को एकता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की ओर अग्रसर करता है।”

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने नेतृत्व, संघर्ष और अदम्य साहस से देश के स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना जगाई। यह प्रदर्शनी युवाओं को उनके जीवन से परिचित होने और प्रेरणा लेने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है।

इसके साथ ही बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पद्मिनी मॉल स्थित मुक्त टॉकीज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मनोज पारीक, गोवर्धन जाट, नंदकिशोर लोहार, गौरव त्यागी, आशीष शर्मा, शिरिष त्रिपाठी, सुभाष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, सुनील रजक, विनित तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE