BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 7:39 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के कानाखेड़ा में हुआ जनसुनवाई का आयोजन, पंचायत में देर रात तक चली रात्रि चौपाल, जन समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनसंपर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भोपालसागर उपखंड की ग्राम पंचायत काना खेड़ा में गुरुवार रात रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल की अध्यक्षता जिला कलक्टर आलोक रंजन ने की, जिसमें 75 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 60 से अधिक परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में भोपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और तत्काल कार्यवाही की गई।

कलक्टर आलोक रंजन ने एसआईआर प्रक्रिया, ऑनलाइन सेवाओं, खेल मैदान, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बीपीएल परिवारों को राशन वितरण, रोड लाइट, नाला-नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था, आदि मुद्दों पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को 10 दिन में रिपोर्ट सहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गांव में विद्यालय के पीछे वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत मौके पर ही करवाई गई, वहीं पाइपलाइन डलवाने, पशु बीमा, श्मशान भूमि आवंटन जैसे प्रकरणों पर भी तुरंत निर्णय लिए गए।
इसके अतिरिक्त कलक्टर ने ग्राम पंचायत की जनसंख्या के अनुसार बिजली सप्लाई, विद्यालयों की स्थिति, और सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

प्रधान हेमेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली व सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने, खेत मार्ग खोलने, आंगनवाड़ी भवन सुधार, एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। रात्रि चौपाल के दौरान एक ग्रामीण की पेंशन मौके पर ही स्वीकृत की गई।

विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा प्रशिक्षक IAS रविंद्र कुमार मेघवाल ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार, विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE