BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 7:54 pm
KHABAR : दुग्‍ध समृद्धि अभियान के तहत कंजार्डा में पशुपालकों की संगोष्ठी संपन्न, उपसंचालक पशुपालन डॉ. राजेश पाटीदार ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दूध उत्पादन से पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नीमच जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में पशुओं की नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य तथा पशु पोषण पर विशेष प्रयास किये जा रहे है, इसी कड़ी में वृन्दावन ग्राम कंजार्डा में शुक्रवार को पशुपालकों की संगोष्टी आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिले के उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने कहा, कि हमें पशु पालन को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए परम्परागत पशुपालन से व्यावसायिक पशु पालन की ओर बढ़ना होगा। इस हेतु नस्ल सुधार, अच्छी नस्लों का चयन, उन्नत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान, बछिया पैदा करने वाले वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करवाए और समय समय पर टीकाकरण करवाये।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपसंचालक डॉ.ए.आर.धाकड़ ने पीपीटी के माध्यम से पशुओं की नस्ले उनके पोषण पशु शाला व दूध के लाभप्रद विपणन पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ.यतिन मेहता ने पशु पालकों से जैविक खेती को अपनाने और पशु पालन को बढ़ावा देने की समझाईश दी।

इस अवसर पर सरपंच  भूरालाल मालवीय , जनपद सदस्य सुनील धाकड़, डॉ.विशाल चौहान, पी.सी.पाटीदार, बी.एस.पंवार तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE