BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 7:59 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिले में 1025 उपभोक्‍ता, अपने घरों पर सोलर रूफटाप संयंत्र स्‍थापित कर सूरज की किरणों से उत्‍पादित कर रहे है बिजली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नीमच जिले में अब तक 2685 उपभोक्‍ताओं ने अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्‍तुत किया है। इनमें से 1025 उपभोक्‍ताओं के घरों की छतों पर सौलर रूफटाप संयंत्र (सौलर पैनल) लगाए गये है। शेष के घरों पर सौलर पेनल लगाने का कार्य प्रगति पर है। इन 1025 उपभोक्‍ताओं द्वारा सूरज की किरणों से बिजली का उत्‍पादन किया जा रहा है। जिले में स्‍थापित 1025 सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता 3.8 मेगावाट है। इन संयंत्रों की स्‍थापना पर शासन द्वारा 7.9 करोड़ की अनुदान राशि संबंधित उपभोक्‍ताओं के खाते में प्रदान की गई है।

सौर ऊर्जा संयंत्र(सोलर रूपटाप) स्‍थापित कर चुके 1025 उपभोक्‍ताओं की विद्युत खपत की तुलना में उत्‍पादित सोलर बिजली यूनिट अधिक रही है। खपत एवं उत्‍पादित बिजली यूनिट की अंतर की यूनिट शासन द्वारा निर्धारित दर पर उपभोक्‍ताओं के विद्युत बिलों में समायोजित की जा रही है।

म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री ओपी सेन ने बताया, कि नीमच शहर में शांतिनगर नीमच की लता चोरसिया,  कृष्‍णा नगर नीमच की माया काठौड़ने तीन-तीन किलोवाट, ब.नं.46 के अनिल कुमार गोयल ने 5 किलोवाट, विकास नगर नीमच के राधेश्‍याम धाकड़ ने तीन किलोवाट, चूड़ी गली के जितेन्‍द्र यति ने तीन किलोवाट, त्रिमूत्री नगर के पवन कुमार के पांच- पांच किलोवाट के दो सौर ऊर्जा संयंत्र स्‍थापित करवाएं है।

इसी तरह न्‍यू इंदिरा नगर नीमच के रमेशचंद्र, स्‍कीम नम्‍बर 36 के सुरेश  कुमार, इंदिरा नगर के इफ्तेकार जोसेफ, कौशल्‍या देवी, जवाहर नगर नीमच के रमेशचंद्र अशोक कुमार एवं विकास नगर नीमच के दिनेश शर्मा ने भी अपने घरों पर तीन से 5 किलोवाट क्षमता के सौलर संयंत्र स्‍थापित करवाए है। इन उपभोक्‍ताओं को शासन की ओर से 78-78 हजार रूपये का अनुदान तो मिला ही है। साथ ही उनका विद्युत बिल का खर्चा भी 90 प्रतिशत कम हो गया है। इससे उन्‍हें विद्युत बिलों के प्रति माह भुगतान पर व्‍यय की जाने वाली राशि से मुक्ति मिल गई है। अब ये उपभोक्‍ता सौर उर्जा से बिजली उत्‍पादक बनकर म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कंपनी को विद्युत प्रदाय भी कर रहे है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE