BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 8:11 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री डेयरी प्‍लस योजना के तहत 15 पशुपालकों को मूर्रा नस्‍ल की दो-दो भैसे प्रदान की गई, उप संचालक पशुपालन डॉ. राजेश पाटीदार ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, योजना के तहत पन्‍द्रह प्रकरणों का लक्ष्‍य हुआ प्राप्‍त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्‍यमंत्री डेयरी प्‍लस योजना के तहत जिले के पन्‍द्रह हितग्राहियों को अनुदान पर दो-दो मूर्रा नस्‍ल की भैसे प्रदान की गई है। विदित हो, कि मुख्‍यमंत्री की मंशानुसार प्रदेश में दुग्‍ध उत्‍पादन आगामी 5 वर्षाे में दो गुना करना है। इसके लिए दुग्‍ध समृद्धि सम्‍पर्क अभियान क्षीरधारा कार्यक्रम, राष्‍ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्‍ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, संचालित किए जा रहे है। इसके साथ ही आचार्य विद्यासागर तथा डेयरी प्‍लस योजना के माध्‍यम से राज्‍य के बाहर से उन्‍नत नस्‍ल के पशु क्रय कर जिले का दुध उत्‍पादन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है।

उप संचालक पशुपालन डॉ. राजेश पाटीदार ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले को डेयरी प्‍लस योजना के तहत पन्‍द्रह प्रकरणों का लक्ष्‍य प्राप्‍त हुआ है, जिसमें योजना की लागत दो लाख पिच्‍चानवें हजार है। इसमें सामान्‍य वर्ग हेतु पचास प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति के लिए पिचतर प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। जिले के कारूलाल बाछड़ा निवासी तलाऊ, रामनिवास मेलानखेड़ा, कैलाश लासुर, नरेन्‍द्र उमाहेडा, अनिल खेड़ा दारू, राधेश्‍याम महागढ़, मृत्‍युंजय चुकनी, सद्दाराम भील का खेड़ा, कमलेश ड़ीकेन, जगदीश उपरेडा, संजय झांतला, अमरसिह हरवार, कारूलाल चोथखेड़ा, विष्‍णु एवं मुकेश मालखेड़ा को दो-दो मूर्रा भैसे करनाल हरयाणा से क्रय करवाकर प्रदान की गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE