नीमच। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मंदसौर ने बताया कि नीमच जिले के भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, वीर नारियों एवं आश्रितों को जिला स्तरीय पूर्व सैनिक सम्मेलन समारोह (रैली) कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह, मंदसौर में 28 नवम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। नीमच जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं, वीर नारीयों एवं आश्रियों को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की ओर से इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सैन्य कार्यालय और प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे।