BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 10:58 am
BIG NEWS : बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का करेंगे शुभारंभ, विकास कार्यो का होगा भूमि- पूजन, लोकार्पण, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को गुजरात के नर्मदा जिले से संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सभी राज्य इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय गौरव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर आधारित है। जनजातीय महानायकों में रानी दुर्गावती, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या भील के जीवन और योगदान को भी दर्शाया जायेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर जनजातीय धर्म गुरुओं का सम्मान करेंगे और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले जनजातीय समाज के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़, राज्य सरकार के सहयोग से लंदन में पढ़ाई कर रहे आसाराम पलवी और रवि मेडा और लिसेस्टर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे का भी सम्मान होगा।


कार्यक्रम में भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश द्वारा जनजाति कल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा..जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महानायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शन करते हुए उनसे संबंधित पोस्टर, डिजिटल विषय वस्तु प्रदर्शित किया जाएग। 


जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे.. ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, आजीविका मिशन के स्टॉल, जनजातीय युवा उद्यमियों के स्टार्टअप, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न, पशुपालन, मत्स्य पालन, वनोपज का प्रदर्शन किया जाएगा..इसके अलावा बैगा, कोल, गोंड भारिया और सहरिया जनजाति के स्टाल भी लगाए जाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे.. सम्मानित होने वालों में पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम, फुलझरिया बाई , श्रीमती उजियारो बाई, रागिनी मार्काे, सुष्टि सिंह शामिल है।


कक्षा 10 वीं और 12वीं के जनजाति छात्र-छात्राओं को शंकर शाह, रानी दुर्गावती मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री करेंगे निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा के हर्रई, खमारपानी और दमुआ में सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे.. साथ ही जबलपुर की कुंइम तहसील में संयुक्त तहसील अनुभागीय अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और 14 विभिन्न श्रेणी में विभागीय आवास का लोकार्पण करेंगे। 


मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे, उसमें 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन हर्रई जिला छिंदवाड़ा, 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा, 50 सीटर बालक एवं 50 सीटर बालिका छात्रावास भवन मलाजखंड जिला छिंदवाड़ा और 50 सीटर बालक एवं 50 लीटर बालिका छात्रावास भवन परसवाड़ा जिला छिंदवाड़ा और संभागीय कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE