खरगोन। शुक्रवार देरशाम 7 शुरू हुई बारिश लगातार 6 घण्टे तक जारी रही। इसके कारण नगर सहित अंचल के आसपास खेत खलिहान और रपटे-नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण निचली बस्ती में जल भराव हो गया है।
शनिवार जब घर से लोग बाहर निकले तो हर गली, मोहल्ले के साथ मुख्य सड़क, कालोनियां बारिश के पानी से सराबोर नजर आई। सड़को ओर नालियों का पानी एक समान बहने लगा तो वही खाली प्लाट तालाब में तब्दील हो गए। कुन्दा भी अपने पूरे वेग में बहती हुई जलकुम्भी सहित कूड़ा करकट बहा के गई। शनिवार को भी बादल छाए रहने से किसानों केवसाथ आमजन को बारिश से अच्छी बारिश बाकी उम्मीद बंधी है। उल्लेखनीय वह की इस वर्षाकाल में तीन माह के दौरान मुश्नेकील से 20 से 25 दिनों के अंतराल में बारिश हुई है। जिससे नदी, तालाब खाली पड़े है। गत वर्ष के मुकाबे 8 इंच कम बारी हुई है।