BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 12:14 pm
KHABAR : गरोठ में निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, गणना पत्रक लेने से किया था इनकार, कलेक्टर ने की कार्रवाई, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की गरोठ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में बीएलओ बिहारीलाल बैस को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति गर्ग ने सेमलीशंकर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 248 पर पदस्थ प्राथमिक शिक्षक बैस के खिलाफ यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की।

निलंबन की कार्रवाई सुपरवाइज़र विष्णुप्रसाद व्यास द्वारा 13 नवंबर को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि बीएलओ बैस ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों को करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि उनकी तबीयत खराब है। उन्होंने गणना पत्रक लेने से भी मना कर दिया था।

कार्य में लगातार उदासीनता- 
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही बैस निर्वाचन संबंधी दायित्वों के प्रति उदासीन रहे। वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ैप्त् कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के बावजूद लापरवाही गंभीर मानी गई।

कलेक्टर ने जारी किया निलंबन आदेश-
परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर अदिति गर्ग ने बीएलओ बिहारीलाल बैस को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), उपखंड गरोठ निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE