रतलाम। कलेक्टर कार्यालय में एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के सम्बन्ध राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में दल प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलए नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के संबंध में दिये गये निर्देशों से अवगत कराया गया।