रतलाम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान अंतर्गत टी. बी. रोगियों की जाँच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे के निर्देशन में डॉ अभिषेक अरोरा जिला क्षय अधिकारी व खंड चिकित्सा अधिकारी बाजना डॉ. जितेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन से डॉ. दीपक मेहता, डॉ. रजत सिंगारे, डॉ. दिनेश कुमार चौधरी के द्वारा टीबी की जांच हेतु अत्याधुनिक तकनीक टू नॉट मशीन का शुभारंभ किया गया।
टी. बी. रोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि 15 दिन से अधिक खांसी, बलगम में खून आना, वजन में कमी होना, भूख न लगना, रात के समय बुखार होना आदि टी. बी.रोग के लक्षण हैं। टी बी मुक्त ग्राम अभियान अंतर्गत संभावित टी. बी. रोगियों की जाँच अब रावटी में ही मनीष पाठक लेब टेक्निशियन द्वारा की जाएगी। इस मशीन द्वारा छोटे से छोटे टी बी. रोग के कीटाणु को आसानी से डिटेक्ट किया जा सकता हैं। जिससे टी. बी. मरीज आसानी से पहचाना जा सकता हैं। इस जाँच में कम से कम आधा घंटा लगता हैं, टी. बी. मरीजों का निःशुल्क उपचार प्राप्त होता हैं। मरीजों द्वारा पूरा उपचार लेने हेतु प्रथम माह में 3000 रूपए व उपचार के अंतिम माह में 3000 रूपए कुल 6000 रूपए की राशि के साथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने से 750 रूपए अतिरिक्त राशि अस्पताल आने जाने के लिए परिवहन के रूप में दी जाती हैं, साथ ही निक्षय मित्र योजना अंतर्गत टी. बी. रोग मुक्त कराने हेतु नि क्षय मित्र के माध्यम से पोषण टोकरी फूड बास्केट निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता हैं। इस अवसर पर कविता निगम, गायत्री पाटीदार, अश्विन धुलिया, राहुल सिंगारे, मांगीलाल चारेल उपस्थित थे।