BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 1:31 pm
KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल ने किया उद्यानिकी फसलों का निरीक्षण, किसानों से श्रेडर मशीन उपयोग करने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल ने 14 जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषकों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मित्तल ने खरगोन विकासखण्ड के ग्राम बनिहार में कृषक मयाराम पाटीदार के खेत पर मिर्च की खेती एवं कपास के खेत में चल रही श्रेडर मशीन का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की एवं अधिक से अधिक श्रेडर मशीन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।  

इसके पश्चात कलेक्टर मित्तल द्वारा ग्राम रायबिडपुरा में कृषक शिवेसिंह मण्डलोई के प्रक्षेत्र पर सफेद मुसली की खेती एवं उसका छिलका निकालने वाली मशीन का निरीक्षण किया गया। यह मशीन गांव के ही एक उन्नतशील कृषक द्वारा तैयार की गई है। कलेक्टर ने विकासखण्ड सेगांव में कृषक पंकज रितेश मण्डलोई के खेत पर पपीते की खेती, संजय मुझाल्दा के बकरी पालन केन्द्र तथा ग्राम रसगांव में कृषक सतीश पटेल के गेंदा पुष्प के खेत का भी निरीक्षण किया।  

कलेक्टर मित्तल द्वारा ग्राम रजुर में कृषक महेश पाटीदार के खेत पर हल्दी एवं अदरक की खेती तथा कृषक रामचंद्र पाटीदार के खेत पर थाई पिंक एवं वीएनआर अमरूद के साथ मिश्रित हल्दी-अदरक की खेती का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि शिव सिंह राजपूत, उप संचालक उद्यान केके गिरवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE