खरगोन। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तर पर मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। यह केन्द्र नवीन संयुक्त कलेक्टर कार्यालय भवन की द्वितीय मंजिल, कक्ष क्रमांक-204 में स्थापित किया गया है। जिला स्तर बनाएं गए सहायता केंद्र का दूरभाष क्रमांक 07282-232191 है। केंद्र पर कार्य संचालन हेतु विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर्स, कर्मचारी एवं भृत्यों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रता कुमार अगास्या ने बताया कि प्रथम पाली में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिक्षक दिलीप कुमरावत ( मो. 9754524211), सानिध्य बडोले (मो. 62660-07014) एवं भृत्य प्रियांशु यादव (मो. 79998-02248) की ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक शिक्षक जितेन्द्र चौयल (मो. 98268-88976), सहा. ग्रेड-3 गज्जू माणिक (मो. 90094-86865) तथा राधेश्याम सेन, भृत्य, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खरगोन (मो. 97530-83958) की ड्यूटी लगाई गई है। सभी नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कार्य का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करें।