BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 2:08 pm
BIG NEWS : एमपी में संगठन की मजबूती के लिए बीजेपी का नया प्रयोग, भाजपा ने छिंदवाड़ा, निमाड़, मंदसौर को बनाया नया संभाग, कांग्रेस ने जमकर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नया प्रयोग किया है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पार्टी संगठन के लिए छिंदवाड़ा, निमाड़ और मंदसौर को नया संभाग बनाया है। बीजेपी के इस प्रयोग को कांग्रेस ने निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने कहा- एमपी बीजेपी के सब खंड खंड, बड़े चतुर नाराज, झुनझुना पकड़ा कर मन बहला रही है बीजेपी। वहीं कांग्रेस पर बीजेपी ने पटलवार किया है। कहा- कांग्रेस का तो अतापता नहीं, हम मजबूती से विस्तार की ओर है।


पार्टी के बड़े-बड़े चतुर नाराज
शैलेंद्र पटेल, पूर्व विधायक व कांग्रेस वरिष्ठ नेता बीजेपी में भारी असंतोष है। प्रदेश संगठन में जब से परिवर्तन के साथ जिम्मेदारी दी तब से खंडेलवाल की बीजेपी खंड खंड हो गई है, तब से सब उथल-पुथल है। अंतरविरोध चल रहा है, अब एडजस्टमेंट करना है तो संभाग प्रभारी के नाम पर 10 के 13 के 20 के 25 किया जा रहे हैं। पार्टी के बड़े-बड़े चतुर नाराज हैं। मंडल, निगम के पद तक नहीं भर पा रहे हैं, यह झुनझुना पकड़ाने वाली बात है, झुनझुना पकड़ा दो और नाराज बच्चों को खुश कर दो।


संगठन का मजबूती से विस्तार
बीजेपी के मंत्री ने कहा-बीजेपी केडर बेस्ट पार्टी है। संगठन की मजबूती के लिए काम किया जा रहा है। मजबूत संगठन का मजबूती से विस्तार हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष लगातार संगठन को गति देने में कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस का कोई अता-पता ही नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE