चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, चंदेरिया में कर्मचारियों एवं सभी कॉन्ट्रैक्टर प्रतिनिधियों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) जी विभाग के क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत सिन्हा द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिन्हा ने पीएफ विभाग की नई योजना “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना नए रोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत नए नियुक्त कर्मचारियों को विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस योजना से अब तक 32 से अधिक कॉन्ट्रैक्टर लाभान्वित हो चुके हैं और अधिकांश पंजीकरण इसी सेमिनार के दौरान संपन्न हुए।
सेमिनार में पीएफ विभाग के अन्य अधिकारीकृ जी.एल. नागदा, प्रेम चंद्र, वैभव कुमार और जितेंद्रकृभी उपस्थित रहे। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से अमित सुराना (जनरल मैनेजर), पवन बाहेती (मुख्य वित्त अधिकारी), ममता शर्मा (उप मुख्य मानव संसाधन अधिकारी) एवं रोशन घोसलिया (प्रमुख-बीपी मैनेजमेंट) कार्यक्रम में उपस्थित थे।