नीमच। 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर एवं 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर का विद्युत प्रदाय दिनांक 16 नवंबर 2025 (रविवार) को बाधित रहेगा।

सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग का कार्य किए जाने के कारण इन फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी ग्रिड बंद रहने से औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत परिसर, स्कीम नंबर 36-ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज तथा परफेक्ट वायर सहित एचटी कनेक्शन वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
