BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 4:50 pm
KHABAR : करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर पहुंचे शुजालपुर 21 दिसम्बर को हरदा में होने वाले आंदोलन को लेकर भरी हुंकार, हरदा में जन क्रांति न्याय आंदोलन, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह पंवार कमलिया खेड़ी ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 21 दिसंबर- जन क्रांति न्याय आंदोलन, हरदा की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह जी शेरपुर आज शुजालपुर पहुंचे। उनके आगमन पर करणी सेना के पदाधिकारियों एवं सर्व समाज के वरिष्ठजनों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


रेली की शुरुवात- किशनदीप गार्डन से काली माता चौराहा,बस स्टेंड,अकोदिया नाका,श्रछै कॉलेज चौराहा, चौराहा,प्रेम नगर चौराहा,बस स्टेंड मंडी, टीम टीम चौराहा, रोकड़िया हनुमान मंदिर,भीलखेड़ी रोड,होते हुए गल्ला मंडी क्रमांक 3 पहुंची जहां जीवन सिंह शेरपुर ने सभा को संबोधित किया,बैठक में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य आंदोलन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करना, जनता के बीच आंदोलन की मूल भावना को पहुँचाना तथा आगामी रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।


ठाकुर जीवन सिंह जी ने बैठक में कहा- जन क्रांति न्याय आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज की अस्मिता, सम्मान और न्याय का प्रतीक है। समाज के किसी भी वर्ग के साथ अन्याय या अत्याचार होता है तो पूरा करणी सेना परिवार एकजुट होकर खड़ा होता है। हरदा में होने वाला यह ऐतिहासिक आंदोलन शोषण, अन्याय और गलत नीतियों के खिलाफ एक शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक संघर्ष होगा। करणी सेना परिवार समाज के कमजोर, पीड़ित और पीड़ित परिवारों की आवाज को मज़बूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।


उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को आंदोलन के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराएँ और 21 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में हरदा पहुँचकर सरकार तक समाज की आवाज को मजबूती से पहुँचाएँ।


बैठक के मुख्य बिंदु-
हरदा आंदोलन के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए।
यात्रा, वाहन व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।
सोशल मीडिया, जागरूकता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।


शुजालपुर में हुई इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि जन क्रांति न्याय आंदोलन दृ हरदा के लिए पूरा क्षेत्र एकजुट है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करणी सेना परिवार की अनूठी पहल - जिला स्वास्थ्य प्रभारी को ओर से रेली में साथ चलेगी एंबुलेंस 


करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित जन क्रांति न्याय आंदोलन की यात्रा के दौरान अगर किसी भी करणी सैनिक या सर्व समाज के भाइयों को स्वास्थ्य से संबंधित कुछ भी समस्या होती है तो उसके लिए स्वास्थ्य प्रभारी का एक दल अपनी एंबुलेंस के साथ 24 घंटे रेली में उपस्थित रहेगा।


शुजालपुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनाई अपनी पीड़ा निर्वाचन अनुविभागीय विभाग शाजापुर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ जबरन ठस्व् बना दिया गए, अब ऐसे में वे अपने विभाग का काम करे या निर्वाचन का कार्यकर्ताओं से दबाव डालकर दो दो विभागों का काम करवाया जा रहा है,ओर इस कार्य के लिए न ही उनके साथ किसी सहायक कर्मचारी को लगाया है,ओर समय पर काम नहीं होने के कारण उनका सात सात दिन का वेतन काटने की धमकी विभागों द्वारा दी जा रही है लाडली विभागों का  शासकीय विभागों द्वारा शोषण किया जा रहा है वे डिप्रेशन का शिकार हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE