शाहपुरा। “बड़ी सोच उम्र की मोहताज नहीं होती”कृइस कहावत को सच कर दिखाया है मध्य प्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन की नन्ही पर्यावरणप्रेमी और राजस्थान में ग्रीन लिटिल बेबी के नाम से प्रसिद्ध श्रेया कुमावत ने।
श्रेया हर वर्ष बाल दिवस के अवसर पर अपने बाल इनोवेटिव हेल्पिंग हेड सोसाइटी, जयपुर को दान करती हैं, ताकि कैंसर पीड़ित बच्चों को विग के माध्यम से नया आत्मविश्वास और मुस्कान मिल सके। उनकी यह नेक पहल अब एक प्रेरणादायी अभियान का रूप ले चुकी है।
श्रेया के सेवा भाव से प्रेरित होकर इस वर्ष उनकी माँ संतरा कुमावत (शिक्षिका) और उनकी सहपाठी मुस्कान नायक ने भी बाल दान कर इस मानवीय कार्य को आगे बढ़ाया। श्रेया की इस अनोखी पहल ने समाज में संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता दोनों को नई दिशा दी है।