BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 6:19 pm
KHABAR : नगर निगम द्वारा एमजी रोड पर अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई, कई व्यापारियों ने भी प्रशासन को दिया सहयोग, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। नगर निगम द्वारा एमजी रोड पर शुक्रवार सुबह शुरू की गई अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी लगातार जारी रही। शालिनी रोड से प्रारंभ हुआ यह महत्वपूर्ण अभियान अब पूरे एमजी रोड पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।


आज कई व्यापारियों ने भी प्रशासन को सहयोग देते हुए स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाए, जिससे कार्यवाही बेहद शांतिपूर्ण और सफल रही। निगम की इस पहल को शहर के लोगों से लगातार समर्थन मिल रहा है।


निगम सभापति रवि जैन आज स्वयं मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से संवाद कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा ष्यह ड्रीम प्रोजेक्ट केवल हमारे महापौर का सपना नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पहले भी कई महापौरों ने योजना बनाई, कई बार प्रयास हुए, परंतु आज यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस सपने को साकार कर पा रहे हैं। यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि देवास के भविष्य की राह है।


सभापति रवि जैन ने विशेष रूप से बताया कि ष्हमारी लोकप्रिय विधायक गायत्री राजे पंवार के अथक प्रयास, लगन और दूरदर्शिता के कारण ही इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत हो पाई है और हम इसे मूर्त रूप दे पा रहे हैं।


सभापति ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यस्ततम एमजी रोड को 15 मीटर चौड़ा करना है, जिससे इस मार्ग पर यातायात सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। चौड़ी सड़क से न केवल नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार को भी नई गति और संभावनाएं मिलेंगी।


उन्होंने आगे कहाष्आने वाले समय में एमजी रोड सिर्फ चौड़ी सड़क नहीं रहेगी, बल्कि यह शहर की पहचान बनेगी। स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित देवास, हम सबकी साझा प्रतिबद्धता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE