BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 7:57 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर ने लगाया क्रेटा कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी.., माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बॉर्डर की जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से 30 किलो 290 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतू एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर शनिवार को उप निरीक्षक कन्हैया लाल  व हैड कानि. हरविन्दर सिह, कानि. रामकेश, जगदीश, हेमन्त, विजय सिह, अतुल व सरियाराम द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जाकर रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक क्रेटा कार में बैठे दो व्यक्ति आये जिसको चौक करने हेतू हरविन्दर सिह हैड कानि व जाप्ता द्वारा बेरिकेट्स एंव स्टोप स्टीक लगा कर रोकने की कोशिश की, तो क्रेटा कार का चालक एंव उसका साथी बेरिकेट्स को तौड कर क्रेटा कार को कस्बा निम्बाहेडा की तरफ लेकर भगे। क्रेटा कार का पीछा किया तो क्रेटा कार पंचर होने से रेलवे पुलिया क्रास करने के बाद मोती बावजी रोड कब्रिस्तान के पास क्रेटा कार को छोड कर भागने की कोशिश की। जिस पर क्रेटा कार चालक एंव उसके साथी को डिटेन किया। कन्हैया लाल उ नि द्वारा मोती बावजी रोड कब्रिस्तान के पास क्रेटा कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी मे से 2 प्लास्टिक के कटटो मे भरा 30 किलो 290 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त किया जाकर कार चालक 20 वर्षीय पृथ्वी कुमार पुत्र हीराराम बिश्नोई निवासी गोरा की ढाणी डोली थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा (राज.) व उसके साथी 21 वर्षीय गुमनाराम पुत्र तेजाराम बिश्नोई निवासी कागनाडा थाना लुणी जिला जोधपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE