BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 10:13 am
KHABAR : पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, अतिथियों ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के महेश्वर में शनिवार को नगर के पीएम श्री कन्या विद्यालय के प्रियदर्शनी हाल में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजकुमार मेव ने कि उनके साथ मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल, जिला महामंत्री जनजातीय मुकेश भूरिया, रोहित जोशी, एसडीएम पूर्वा मंडलोई, विद्यालय प्राचार्य ब्रजकांत शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामलाल चौहान, तहसीलदार कैलाश सस्तिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अतिथि द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की छायाप्रति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हॉस्टल की आदिवासी छात्राओं द्वारा आदिवासी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई जिस पर पूरा सभागृह झूम उठा। विधायक मेव के द्वारा छात्राओं को पांच पांच हजार की राशि देने की घोषणा की। अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनजाति गौरव दिवस को लेकर वर्चुअल कार्यक्रम भी देखा गया। कार्यक्रम की भव्यता को लेकर विधायक राजकुमार मेव ने मंच से नाराजगी जाहिर की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE