मनासा। वनवासी कल्याण परिषद, जिला नीमच एवं जनजातीय कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भगवान वराह बावजी मंदिर परिसर में जनजातीय समाज की बड़ी उपस्थिति के बीच मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा विधायक माधव मारू, वनवासी कल्याण परिषद के प्रांतीय ग्राम विकास प्रमुख बृजलाल ढाकरे, मनासा एसडीएम किरण मैडम, जिला अध्यक्ष प्रभुलाल चारण, जिला सचिव राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सालग्राम दायना, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सारडा, अ.जा.ज. के महामंत्री बाबूलाल तावड़ सहित जनजातीय समाज के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष और मात्र 25 वर्ष की उम्र में किए गए अद्वितीय कार्यों का उल्लेख किया। बताया गया कि किस प्रकार अंग्रेजी शासन उन्हें पकड़ने में असफल रहा और जेल में धीमा जहर देकर उनकी हत्या कर दी गई।
कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव राजेश वर्मा ने आभार व्यक्त किया।