बड़कुआ। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़कुआ में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रामपुरा विजय सागरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर दडिंग, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल सराधना, तथा देवरीखवासा, भदवा, बैसला, अमरपुरा, बारवाड़िया, मेज मजीरिया, चपलाना सहित क्षेत्र के कई पंचायतों के सरपंच एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
इस अवसर पर शैलेन्द्र जोशी, शिक्षक देवरीखवासा द्वारा कक्षा पाँचवीं एवं आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त एक बालक एवं एक बालिका को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मेडल, पेन एवं स्वामी विवेकानंद की पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, लोकगीत, लोकनृत्य, भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा और बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम में मदनलाल साहू द्वारा बच्चों को तिथि भोज कराया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय स्टाफ ने किया। कार्यक्रम की तैयारी धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, सूरजमल राठौर, गणपत गुर्जर और पवन धनगर ने की, जबकि फिरोज बेग एवं सुंदरलाल बड़कुआ ने सहयोग प्रदान किया।
स्वागत भाषण संस्था प्रधान दिलीप तिवारी ने दिया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन शैलेन्द्र जोशी ने किया और अंत में आभार उमाशंकर धनगर, शिक्षक ने व्यक्त किया।