नीमच। थाना प्रभारी सोनू बडगूजर के नेतृत्व में सूबेदार सुरेश सिसोदिया एवं यातायात टीम के सभी कर्मचारियों ने फव्वारा चौक से विजय टॉकीज तक पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान टीम ने सभी दुकानदारों से अनुरोध किया कि वे अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें तथा वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करें, ताकि शहर की आवाजाही सुचारू रहे। यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।