BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 12:22 pm
KHABAR : नीमच में सतगुरु बेकरी से भूतेश्वर मंदिर तक 17 लाख की लागत से लगेंगे पेवर ब्लॉक, विधायक एवं नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 व 34 में रविवार सुबह विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। सतगुरु बेकरी से भूतेश्वर मंदिर तक लगभग 17 लाख रुपए की लागत से पेवर-ब्लॉक निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सीएमओ दुर्गा बामनिया, पार्षद राजेश लालवानी एवं शारदा पाटनी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य प्रारंभ करवाया।

यह निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग पर किया जा रहा है। पेवर ब्लॉक लगने से रास्ते का सौंदर्य बढ़ेगा और पैदल मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा।

निवासियों की समस्याएं सुनने के बाद सीएमओ दुर्गा बामनिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि पूजन की व्यवस्था करवाई।

इस अवसर पर पार्षद आलोक सोनी, रूपेंद्र लोकस, रामचंद्र धनगर, विनीत पाटनी, अशोक जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE