शाजापुर। आज सी एम डॉक्टर मोहन यादव शाजापुर जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 2.10 बजे मक्सी पहुंचेंगे। वे 2.25 बजे बरंडवा में कार्यक्रम में शामिल होकर 2.50 बजे मक्सी में रोड शो करेंगे और 3.10 बजे दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
सीएम यहां 8,174 करोड़ रुपए की छह औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 384 करोड़ रुपए की लागत से मक्सी मार्ग और शहरी क्षेत्र के सड़क निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री मक्सी के पास बरंडवा में जैक्सन ग्रुप के 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक के मेगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। 44 हेक्टेयर में बनने वाला यह प्लांट मक्सी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में स्थापित होगा। इस परियोजना के दोनों चरणों में सोलर मॉड्यूल, सोलर सेल, इंगॉट और वेफर का उत्पादन किया जाएगा, जिससे 4,300 से अधिक युवाओं को सीधा और हजारों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।