BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 1:47 pm
KHABAR : एमपी में प्याज को लेकर किसानों ने किया आंदोलन, बीजेपी, कांग्रेस हुई आमने सामने, सरकार से एमएसपी पर प्याज खरीदने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्याज को लेकर किसानों ने आंदोलन किया। शनिवार को हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर खंडवा-भुसावल रेलवे ट्रैक के पास जमा हो गए। इसे लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार से एमएसपी पर प्याज खरीदने की मांग की है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्याज की कुछ समस्या है, उपभोक्ता और किसानों को जल्द लाभ मिलेगा।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि खंडवा में हजारों लोगों रेलवे ट्रैक पर चले गए। किसानों की मांग थी कि निर्यात चालू किया जाए। एमएसपी पर खरीदी की भी मांग है। प्रदेश में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सभी स्थानों पर ट्रेन रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। किसानों को प्याज का भाव तक नहीं मिल पा रहा है। सरकार प्याज का मूल्य नहीं दिलवा पा रही है, यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो हम किसानों के साथ आंदोलन करेंगे।

 

इस मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया का भी बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का दम मिले, यह सुनिश्चित करने का काम बीजेपी कर रही है। यह काम पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया। एमएसपी पर खरीदी की व्यवस्था नहीं की थी। आज भी कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है उन राज्यों में एमएसपी पर फसल खरीदने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्याज संबंधी कुछ समस्या है। सरकार इसका जल्द निराकरण करेगी। आवश्यक वस्तुओं को लेकर सरकार कई सारी बातों पर विचार मंथन करती है। उपभोक्ता को भी फायदा होगा और किसानों को भी फायदा होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE