गुना। जिले राघौगढ़ के ग्राम पाडरखेड़ी में हिन्दू रक्षा शक्ति संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कल्याणपुरी गोस्वामी ने की। इस दौरान सामाजिक समरसता, युवा जागरूकता और संगठन विस्तार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश रघुवंशी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना है। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सुमन ने बताया कि बैठक आगामी महीनों के अभियान, सदस्यता बढ़ाने तथा विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई। अंत में, सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।