BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 2:19 pm
KHABAR : नीमच में 18 नवंबर को मनाया जाएगा अहीर यादव शौर्य दिवस, मध्यप्रदेश व राजस्थान के अहीर, यादव समाजजन होंगे शामिल, भव्य वाहन रैली, आमसभा एवं नियुक्ति पत्र किए वितरण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। यादव शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में 18 नवंबर, मंगलवार को अहीर-यादव-यदुवंशी समाज तथा नारायणी सेना द्वारा नीमच शहर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के अहीर-यादव समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन का संपूर्ण प्रबंधन जिला अध्यक्ष हरीश अहीर व कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी तथा ग्रामीण कार्यकारिणी के संयुक्त नेतवर्क द्वारा किया जा रहा है।


भव्य वाहन रैली का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत धनेरिया कला स्थित पटेल स्कूल से होगी। सुबह 10 बजे सभी समाजजन एकत्रित होंगे, जिसके बाद शांतिपूर्वक वाहन रैली का शुभारंभ होगा। रैली का मार्ग निम्नानुसार रहेगा। 


पटेल स्कूल → बघाना → स्टेशन रोड → कालिका मंदिर → सीआरपीएफ चौराहा → रतन स्वीट्स चौराहा → एल.आई.सी. चौराहा → मेसी शोरूम चौराहा → फव्वारा चौक → कमल चौक → दशहरा मैदान (टाउन हॉल)।


आमसभा, प्रशिक्षण एवं नियुक्ति पत्र वितरण 
टाउन हॉल में नारायणी सेना के संस्थापक सुनील यादव, प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी समाज को संबोधित करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा।


भोजन प्रसादी एवं कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। भोजन के बाद कार्यक्रम का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।


समाज को अपील
आयोजकों ने मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के सभी अहीर, यादव और यदुवंशी समाजबंधुओं से आह्वान किया है कि वे समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें तथा यादव शौर्य दिवस के अवसर पर राष्ट्र के शहीद वीरों को ससम्मान श्रद्धांजलि अर्पित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE