मनासा। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से भावान्तर भुगतान कार्यक्रम के तहत कृषि उपज मंडी मनासा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने विशेष रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 1.33 लाख सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में भावान्तर भुगतान योजना के अंतर्गत 233 करोड़ की राशि अंतरित की गई। इस राशि से किसानों को फसल के उचित मूल्य की प्राप्ति में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान बंधु तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भावान्तर भुगतान योजना को राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम माना जा रहा है।