गरोठ। कोटडा बुजुर्ग ग्राम पंचायत द्वारा गोमाबाई हॉस्पिटल के सहयोग से विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 185 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 38 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनमें से 15 मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए मरीजों को नीमच बस द्वारा भेजा गया है।
185 मरीजों की जांच की गई! 38 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। 15 मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि कमलेश खेर, रामचंद्र मेघवाल, बालकिशन पाटीदार, राधेश्याम मेहर, रंगलाल उपसरपंच, हरिओम शर्मा, भेरुलाल शर्मा, दुर्गा शंकर मैहर आदि उपस्थित रहे।