मनासा। नगर मनासा मे निवासरत कुमावत समाज के द्वारा सामाजिक स्तर पर नई शुरुआत एक वर्ष पूर्व की गई थी जिसे इस वर्ष भी जारी रखते हुये दूसरे वर्ष भी दिपावली मिलन समारोह का वृहद आयोजन रविवार 16 नवंबर को स्थानीय कुमावत समाज धर्मशाला मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सिलावटी गली गली स्थित समाज के मंदिर भगवान चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना के साथ हुई। के बाद समाज के सभी महिला पुरूष युवा युवतियां चल समारोह मे भगवान बाल गोपाल को लेकर के साथ नाचते गाते हुये नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुये आयोजन स्थल धर्मशाला पर पहुचे। जहा पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना आरती कर हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे जलेबी रेस ,बच्चो की चेयर रेस, एक मिनट प्रतियोगिता ,डांस कामपीटिशन ,कविता पाठ सहित का आयोजन हुआ जिसमे बालक बालिकाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।
कार्यक्रम मे बतौर अतिथि के रूप मे समाज के वरिष्ठ जन भगवतीलाल धनेरिया पटेल, बंशीलाल करसानिया, नारायण पड़ियार, पूरनमल नोकवार सहित उपस्थित थे जिनका स्वागत समाज अध्यक्ष संजय धनेरिया व देवीलाल घोड़ेला, घनश्याम करसानिया, श्याम टांक ,नरेन्द्र मजावरिया, श्याम सुंदर धनेरिया,किशन पड़ियार सहित ने किया। इसके बाद 10 वी 12 वी की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के बालक बालिकाओं का सम्मान कर उन्हें ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतियोगिता मे विजेताओं को समाज के द्वारा शील्ड ट्राफी प्रदान कर सम्मानित कीया गया।
उसके बाद सभी समाजजनो एक दूसरे को दिपावली पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुये मंगलमयी बधाईयां दी व सभी समाजजनो के जीवन मे यह नवीन वर्ष खुशियों भरा हो सभी खुब उन्नति प्रगति करे की कामना करते हुये बधाई शुभकामनाएं दी के बाद सभी के सामुहिक भोज के साथ आयोजन का हुआ समापन। कार्यक्रम का संचालन सुभाष पड़ियार द्वारा किया गया व प्रतियोगिता का आयोजन रेखा कागवर, रंजना धनेरिया, अनिता धनेरिया, रिंकु धनेरिया रीता पड़ियार के द्वारा सम्पन्न करवाया गया।