नीमच। भारतीय किसान संघ जिला नीमच की आवश्यक बैठक गायत्री शक्तिपीठ,भोलियावास पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी प्रांत कार्यकारणी एवं नीमच जिला प्रभारी भंवर सिंह पवार की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने लैंड पूलिंग एक्ट लागू किया है जो किसान विरोधी है सरकार इस एक्ट को तुरंत समाप्त करें उज्जैन सिंहस्थ हर 12 वर्ष में लगने वाला एक मेला है किसान हर सिंहस्थ में अपने खेत इस मेला आयोजन में स्वेच्छा से दे देता है किसान सनातन प्रेमी है सरकार अपनी हटधर्मिता के चलते इन जमीनों पर स्थाई निर्माण करना चाहती है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा जब किसान अपनी जमीन मेला आयोजन को दे रहा है तो ऐसा किसान विरोधी कानून क्यों? इस कानून के विरोध स्वरूप आगामी 18 नवंबर को उज्जैन में ष्घेरा डालो डेरा डालो ष्अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा जब तक यह सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती तब तक किसान वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना देगा स नीमच जिले से भी 100 वाहनों में लगभग 700 किसान सम्मिलित होंगे बैठक में उपस्थित प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेश पाटीदार जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़, जिला मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा जिला उपाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार जिला कोषाध्यक्ष रामगोपाल धाकड़,विष्णु देव शर्मा राधेश्याम धाकड़ मनासा तहसील अध्यक्ष पप्पू लाल गुर्जर आदि उपस्थित थे।