नीमच। गौरतलब है कि बीती 11 नवंबर को जीरन थाना क्षेत्र में ग्राम फोफलिया के मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ था। यहां बाइक सवार दंपत्ति को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमे नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम बिसलवास सोनिगरा निवासी कालूलाल सैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी रेखा सेन गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिनका अहमदाबाद में इलाज जारी है घटना के बाद से ही लगातार परिजन कार चालक पर एफआईआर की मांग कर रहे है, और जब एफआईआर नहीं हुई, तो इसी से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रेवली-देवली के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, साथ ही जीरन पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश फूट रहा है जीरन पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया जा रहा है चक्का जाम की जानकारी लगते ही सिटी थाना पर प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान मय दल के साथ मौके पर पँहुची ओर परिजनों से स्थिति जानने की कोशिश कर रही हैं वही एसडीएम भी मौके पर पहुचीं। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग और मुवाज़े देने की मांग पर अड़े हुवे हैं।