खरगोन। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शहर में प्रभावी पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन में बालिकाओं से लेकर वरिष्ठ महिलाओं ने शामिल होकर शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन किया। घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर संगठित शक्ति का परिचय दिया। पथ संचलन जिस मार्ग से गुजरा वहां जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों ने मंच लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
सफेद गणवेश और पूर्ण अनुशासन के निकले संचलन से पूर्व सिद्धी विनायक मांगलिक परिसर में मुख्य वक्ता भारती दीदी ठाकुर ने बौद्धिक दिया। संचलन सिद्धि विनायक मांगलिक परिसर से विश्वसखा कॉलोनी, बिस्टान रोड़, सब्जी मंडी, पोस्ट ऑफिस चौराहा, राधावल्लभ मार्केट, जवाहर मार्गे छटी माता मंदिर, टी आई टी कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, श्रीराम धर्मशाला, नुतन नगर, सन्तोषी माता मंदिर होते हुए पुनरू सिद्धि विनायक मांगलिक परिसर पहुंचा। जहां विराम दिया गया।