BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2025, 4:46 pm
BIG NEWS : बिहार चुनाव में एक भी गोली नहीं चली, दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे सीएम डॉ मोहन, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, कांग्रेस पर बोला हमला, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। इसके बाद बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी की शादी में शामिल हुए।


सोमवार को सीएम डॉ मोहन यादव नई दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2014 के बाद एनडीए की सरकार के नायक होने के नाते प्रधानमंत्री की शपथ लेने वक्त के बाद राजनीतिक परिदृश्य पूरे देश में बदला है। हम सब ने देखा है कि गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री के नाते से पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सरकार बनाना यह हमारे लिए उस समय का बदला है, जिस समय कांग्रेस ने एनकेन प्रकरण से अटल बिहारी जी की सरकार को गिराने का षड्यंत्र किया था।


सभी प्रदेशों में चल रहा लोकतांत्रिक विजय अभियान
सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ तीसरी बार भाजपा की सरकार, एनडीए की सरकार बनी, बल्कि पूरे देश के सभी प्रदेशों में धीरे-धीरे लोकतांत्रिक तरीके से विजय अभियान चल रहा है। यह वाकई गौरवशाली और लोकतंत्र को आनंदित करने वाला क्षण है। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी की विजय बढ़ रही है, उसी में वह कह रहे हैं सबका साथ सबका विकास हो रहा है। यह सब जनसामान्य के लिए हो रहा है। जातिवाद के विरोध के लिए है सुशासन के लिए है। शासन की सभी व्यवस्था के लिए है। यह लोकतंत्र की खूबसूरती का समय है।


बिहार चुनाव में एक भी गोली नहीं चली
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने यह भी कहा कि दुनिया भारत की ओर देख रही है। पीएम मोदी के समय में उच्चतम मापदंड तैयार हो रहे हैं। बिहार का यह वही चुनाव है, जहां दोनों चरण में एक भी गोली नहीं चली। यह वही इलेक्शन है, जहां दोबारा मतदान का मौका नहीं आता है। कहीं बूथ कैप्चर नहीं होता है। यह सारे सुशासन के लक्षण लोकतंत्र को दुनिया के सामने बहुत अच्छे मॉडल के रूप में समझने के लिए दिख रहा है।


लाल सिंह आर्य की बेटी को दिया आशीर्वाद
इसके बाद सीएम डॉ मोहन भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के क्क् नगर स्तिथ घर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लाल सिंह की बेटी प्रियंका और यीशु राज सिंह को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद दोनों पर हमेशा बना रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE