खरगोन। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों ने कार्यक्षेत्र में आ रही वैधानिक, व्यवहारिक और प्राकृतिक कठिनाईयों पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। सोमवार को 7 सुत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर इनके निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि पशुपालन विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के कार्य में बनाए जा रहे, अनुचित दबाव और मनमानी से अधिकारियों में नाराजगी है। विभागीय अधिकारी कार्यकर्ताओं पर एक-एक व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन 20 कृत्रिम गर्भाधान करने का दबाव डाल रहे हैं, जो किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है। इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि विभागीय कार्यकर्ता और पशुपालक दोनों ही वास्तविक लाभ प्राप्त कर सकें।