खरगोन। कर्मचारी, आउटसोर्स आंगनवाड़ी सहायिका, पेंशनर, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी, तुलावटी हम्माल और ठेका मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए विरोध के स्वर मुखर किए है। सोमवार को बड़ी संख्या में भारतीय मजदुर संघ के बैनर तले पहुंचे कर्मचारियों ने 27 सुत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आपकों बता दे की ज्ञापन में मांग की है कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर सिक्युरिटी ऑफ सर्विस संबंधी नीति एवं आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड बनाकर भविष्य सुरक्षित किया जाए। 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके दैवेभो कर्मचारियों को स्थायीकर्मी घोषित किया जाए। विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए, जैसी अन्य मांगें शामिल है।