BREAKING NEWS
KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में मिला युवती का.. <<     नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2025, 5:43 pm
KHABAR : कब खुलेगी जिला प्रशासन की आंखें नदी के बहते पानी से मय्यत निकलने को ग्रामीण मजबूर, आवेदन निवेदन करने के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का निराकरण, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के महेश्वर नगर से 13 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत आशापुर के अंतर्गत आने वाले गांव मनावर के वार्ड क्रमांक 18 वसुनिया मोहल्ले के रहवासी नदी पर पुलिया नहीं होने के चलते परेशान है। इस नदी वाले मार्ग से आए दिन प्रसूता महिलाओं बीमार ग्रामीण जनों और प्रतिदिन इस वार्ड के स्कूली छात्र छात्राएं घुटने घुटने नदी के पानी में से जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर है। कई वर्षों से समस्या बनी हुई है लेकिन इसका कोई निराकरण प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है जबकि इस विषय को लेकर कुछ समय पूर्व ही सीईओ रीना चौहान जनपद पंचायत महेश्वर, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, एसडीएम पूर्वा मंडलोई एवं कलेक्टर जनसुनवाई खरगोन भव्या मित्तल को भी आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका है लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को गांव में मय्यत होने के चलते इसी नदी के मार्ग से ग्रामीण जन शव यात्रा को ले जाने पर मजबूर हुए। वही अक्सर इस प्रकार की स्थितियां बनती रहती है बारिश में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। आजादी का अमृत काल चल रहा है लेकिन आज भी ग्रामीण सुविधाओं के अभाव में परेशान हो रहे हैं। मीडिया द्वारा समय-समय पर इस मुद्दे को उठाया गया था लेकिन समाधान के नाम पर प्रशासन चुप है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE