BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 10:27 am
KHABAR : नीमच विकास की पाँच प्रमुख मांगों को लेकर कृति संस्था ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की प्रमुख साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति द्वारा नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार को शहर एवं जिले के समग्र विकास से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। कृति संस्था के अध्यक्ष डॉ अक्षय राजपुरोहित सचिव कमलेश जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्णा शर्मा ने  जानकारी देते हुए बताया कि कृति संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल ने  रविवार को विधायक निवास पर पहुँचकर वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


1. चंबल जल प्रदाय योजना में नीमच शहर को शामिल करने की मांग
संस्था ने बताया कि नीमच वर्षों से पेयजल संकट और औद्योगिक जल आवश्यकता की समस्याओं से जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चंबल जल आपूर्ति योजना प्रगति पर है, परंतु नीमच शहर अभी भी इससे वंचित है। कृति संस्था विगत 16 वर्षों से चंबल के पानी की मांग करती आ रही हैस संस्था ने अनुरोध किया कि भविष्य के जल संकट से बचाने हेतु  नीमच शहर को भी इस योजना से जोड़ा जाए।


2. सी एम राइज स्कूल (सांदीपनि विद्यालय) हेतु भूमि चयन
साल 2017 में शुरू हुई इस महत्वपूर्ण शिक्षा योजना के अंतर्गत नीमच जिला  के  मनासा  व जावद  क्षेत्र में  स्कूल भवन बनकर तैयार हो चुके हैं  नीमच जिला मुख्यालय  होने के बाद भी अब तक भूमि तय नहीं हो सकी है। संस्था ने हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांकदृ2 तथा सामने स्थित जीवाजी राव छात्रावास को सी एम राईज स्कूल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थल बताते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की।


3. इंडोरदृआउटडोर स्टेडियम निर्माण पर जोर
नीमच को ष्खेलों की नगरीष् कहा जाता है, किंतु समुचित खेल संरचनाओं के अभाव के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम का ग्राउंड अत्यंत  बुरी स्थिति में है, कई खेल कार्यक्रम दशहरा मैदान में संचालित करने पड़ते हैं। पांच वर्ष पूर्व  नगर पालिका की  परिषद ने सर्वानुमति से  प्रस्ताव पास किया  था  और बंगला नंबर 60 को इंडोरदृआउटडोर स्टेडियम के लिए चयनित किया गया था। संस्था ने इसके निर्माण कार्य की शुरुआत शीघ्र कराने की मांग रखी।


4. जिला अस्पताल का पुनर्निर्माण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
400 बेड के नवीन अस्पताल की स्वीकृति पर संस्था ने विधायक का आभार व्यक्त किया, साथ ही बताया कि 90-100 वर्ष पुराना जिला चिकित्सालय भवन अब अत्यंत जर्जर हो चुका है। ज्ञापन में इसे डिस्मेंटल कर उसी स्थान पर बहुमंजिला आधुनिक जिला अस्पताल बनाने तथा स्टाफ क्वार्टर हेतु ग्वाल टोली क्षेत्र के पीछे को उपयुक्त बताते हुए प्रस्ताव रखा गया।


5. नगर पालिका  क्षेत्र का विस्तार
2011 के मास्टर प्लान  प्रस्तावित था, जो वर्तमान के 2035 मास्टर प्लान में शामिल है  योजना में आसपास के 13 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव है। ऐसा होने पर नगरपालिका क्षेत्र 2964 एकड़ से बढ़कर 7352 एकड़ हो जाएगा, जिससे नगरपालिका की आय, आवासीय क्षेत्र एवं व्यापारिक विकास को बड़ा लाभ होगा। संस्था ने इस प्रस्ताव को अमल में लाने हेतु आवश्यक स्वीकृतियाँ शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।


प्रतिनिधिमंडल में कृति संस्था के वरिष्ठ सदस्य किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट, सत्येंद्र सिंह राठौड़, सत्येंद्र सक्सेना, रघुनंदन पाराशर, भरत जाजू सहित, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा , कमलेश जायसवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने  कृति सदस्यों को इन सभी मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शीघ्र इनके निराकरण का प्रयास करूंगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE