नीमच। ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच एवं निजामे मुस्तफा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था,बघाना के सयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क सर्जिकल शिविर जॉच,भर्ती एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन 16 नवंबर रविवार प्रात 10 बजे से दोप. 01 बजे तक ईकरा एकेडमी ईग्लिश स्कुल मदरसा,नाका नं 4 के पीछे, उपनगर बघाना में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हॉस्पिटल स्टाफ एवं शेख सैय्यद पठान कमेटी के सभी जिम्मेदारों ने शिविर में मौजूद रहकर अपनी सेवा दी बघाना, जयसिंहपुरा, सुबी, अचारी, केंसूदा सहित आसपास के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लिया। इस अवसर पर ज्ञानोदय हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनिल चौरसिया, जिला कार्य वाहक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, हाजी इदरीस पठान, शेख सैयद पठान जिला कमेटी सदर सलीम खान का संस्था अध्यक्ष याकूब पठान, उपाध्यक्ष यूनुस उर्फ यूनुस उर्फ छुट्टन भाई ने अथितियों का फूल माला से स्वागत, सम्मान किया। इस अवसर पर इलियास कुरेशी, जावेद दुर्रानी, साबिर पठान,हाजी बाबू शेख, हयात खान, अलीमुद्दीन बाबर, जुल्फिकार अली सहित कई लोग मौजूद थे। झानोदय हास्पिटल डॉ. शीतल, डॉ. मनोज की सेवाएं सराहनी रही। संचालन प्रधानाध्यापक नासिर मंसुरी ने किया तथा आभार बाबू भाई ठेकेदार ने माना।