शाजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में शाजापुर जिले की आदर्श ग्राम पंचायत हड़लायकलां में तीन दिवसीय ग्राम गौरव दिवस का सोमवार रात्रि 12 को समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ 180 शिक्षक व सैनिकों के साथ 5 ग्राम की प्रतिभा सिविल जज व महत्वपूर्ण पदो पर बैठै व्यक्तियो का सम्मान सरंपच शैलेन्द्र परमार ने शील्ड व माला पहनाकर किया गया।
समापन अवसर पर सोमवार शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ अतिथियों ने की। इसके उपरांत बच्चों ने संस्कृत प्रस्तुतियां , नाटक, राजस्थानी गीत और श्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओश् जैसे विषयों पर संदेश के साथ मोबाइल के दुरुपयोग पर भी मंच के माध्यम से जानकारी दी गई।
इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। ग्राम पंचायत सरपंच ने संस्कृत प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया।
सरपंच ने इस अवसर पर कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रो मे ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं।
सरपंच ने बताया कि ग्राम गौरव दिवस की शुरुआत शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह, विशाल भजन संध्या, संत सम्मेलन और कवि सम्मेलन के साथ हुई थी। रविवार को संत सम्मेलन के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। यह तीन दिवसीय आयोजन सोमवार रात्र को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।