नीमच। शहर में यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चला रहे 10 नाबालिगों को सोमवार रात सीआरपीएफ रोड पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और उनके परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी गई।
परिजनों को दी चेतावनी
यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सतगुरु बेकरी के पास विशेष चेकिंग पॉइंट स्थापित किया गया था। जांच में पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों को चेतावनी दी गई कि बच्चे बालिग होने तक किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं।
यातायात प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई से नाबालिगों और उनके परिवारों को स्पष्ट संदेश गया है कि नियम तोड़ना और बिना अनुमति वाहन चलाना गंभीर अपराध है। शहर में यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।