BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 12:03 pm
KHABAR : अन्नदाता की मेहनत पर फिरा पानी, 2 किसानों के खलिहान में लगी आग, फसल जलकर राख, आग लगी या लगाई जांच में जुटी पुलिस, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में आगजनी की दो घटनाएं सामने आई है। आग से अन्नदाता दो किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। इस घटना से किसानों को लाखों की क्षति हुई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है कि आग लगी या लगाई गई है। फिलहाल पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।


मडेरा गांव के किसान सोनेलाल के खलिहान में लगी आग
जानकारी के अनुसार मडेरा गांव के किसान सोनेलाल हल्दकार ने करीब दो एकड़ में लगी धान की फसल की कटाई कराकर खेत में ही खलिहान बनाकर रखी थी। गहाई की तैयारी चल रही थी, इसके पहले रविवार देर रात खलिहान में अचानक आग भड़क गई। आग कैसे लगी, या फिर किसी ने जानबूझकर लगाई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी।


परखुड़ी गांव के किसान सुरेश के खेत में रखी फसल में लगा दी आग
इसी तरह कटनी जिले के बिजरावगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परखुड़ी में भी घटना सामने आई है। गांव के किसान सुरेश नामदेव के खेत में रखी धान की फसल में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग लगने के बाद देखते ही देखते दो एकड़ की पूरी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन धान सूखी होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी फसल खाक हो गई।

 

पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना संदेह के दायरे में है और किसी की शरारत से इनकार नहीं किया जा सकता। किसान सुरेश नामदेव ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उसकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE