BREAKING NEWS
NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<     NEWS : गृह मंत्री शाह-सीएम शर्मा के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : नलखेड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, नीलकंठ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2025, 4:03 pm
KHABAR : बीएलओ भरत कुमार व्यास ने बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक शत-प्रतिशत अपडेट कर हासिल की सफलता, कलेक्टर ने प्रशंसा कर, बीएलओ को दी शुभकामनाएं, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-26) का कार्य कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देशन में लगातार प्रगति पर है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।


बीएलओ भरत कुमार व्यास ने गणना पत्रक को बीएलओ ऐप पर पूर्ण रूप से अपडेट कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई हैं।


बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिससे मतदाता सूची सुधार एवं सत्यापन की प्रक्रिया को नई गति मिली है। प्रशासन ने इसे एक आदर्श उदाहरण के रूप में माना है, जो अन्य मतदान केंद्रों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।


भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवानी गर्ग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में मतदान केंद्र 55 बांकली पहला केंद्र बनकर उभरा है जिसने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE